Thursday, April 18, 2024
HomeUncategorizedभाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बने विकास श्रीवास्तव…

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बने विकास श्रीवास्तव…

-

गोण्डा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा युवा नेता विकास श्रीवास्तव को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति का सदस्य नामित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रांशु दत्त द्विवेदी ने श्री श्रीवास्तव को नामित करते हुए यह अपेक्षा की है कि वे संगठन को गति प्रदान करेंगे और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ेंगे।

इससे पूर्व श्री श्रीवास्तव भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने राजनीति की शुरुआत हिन्दू युवा वाहिनी से की थी।

उनके मनोनयन पर कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, गोण्डा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो वैभव सिंह, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, निर्वतमान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, विधायकगण अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया, प्रेम नारायण पांडेय, प्रतीक भूषण सिंह, प्रभात वर्मा, बावन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता के० के० श्रीवास्तव, किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्या, राजेश रायचंदानी, मनीष सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी, महेश नरायन तिवारी, डॉ पुष्कर मिश्रा, डॉ रंजन शर्मा, राजा बाबू गुप्ता, दीपक गुप्ता, बीना राय, आनंद पांडेय आदि ने इनके मनोनयन पर खुशी जाहिर की है।

 

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!