Friday, April 26, 2024
Homeराजनीतिअभिषेक चौबे के जनपद में प्रथम आगमन पर हुआ सम्मान समारोह...

अभिषेक चौबे के जनपद में प्रथम आगमन पर हुआ सम्मान समारोह का अयोजन

-

अभिषेक चौबे के अपनादल s का राष्ट्रीय अध्यक्ष विधिमंच बनाये जाने के बाद प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

सोनभद्र। अभिषेक चौबे को अपनादल (यस )विधिमंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद सोनभद्र प्रथम आगमन पर रामलीला मैदान में आयोजित सम्माम समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज अभिषेक चौबे को अपनादल विधिमंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद सोनभद्र प्रथम आगमन पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है ।

उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति राधिका पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत सोनभद्र हैं। उक्त कार्यक्रम पार्टी की वृहत सदस्यता अभियान व सम्मान समारोह के रूप में आयोजित है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद पकौडी लाल कोल व दिनेश बियार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।म्योरपुर के प्रमुख मान सिंह गौड़ जिला महासचिव विवेक पांडेय, अरूण पटेल प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत, मोहन कुशवाहा सदस्य जिला पंचायत, उदित पटेलव नागेश्वर पटेल आदि उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनादल का कारवां चल पड़ा है लोग जुड़ते जा रहे हैं ।अब अपनादल जिले की एक राजनीतिक ताकत बन चुका है।

विशिष्ट अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एन डी ए की सरकार बनानी है। अपनादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अभिषेक चौबे ने कहा कि जनपद जनपद में प्रथम आगमन पर जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा जो सम्मान दिया गया है तथा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को जो भरोसा व जिम्मेदारी दी गयी है उसका जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाह करने की कोशिश करूंगा।

आज के इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में सपा, बसपव सुभाषपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपनादल की बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर धीरज चौबे की अगुवाई में अपनादल की सदस्यता ग्रहण की।उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष अपनादल सत्य नारायण पटेल ने कहा कि अपनादल की कार्यप्रणाली व उसकी लोकप्रिय ता से प्रभावित होकर लोग पार्टी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं और पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!