Thursday, March 28, 2024
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्रआज शाम UP कैबिनेट का हो सकता है विस्तार, सोनभद्र से...

आज शाम UP कैबिनेट का हो सकता है विस्तार, सोनभद्र से संजय गौड़ बन सकते हैं मन्त्री

-

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही आज योगी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है, कई महीनों से कैबिनेट विस्तार की चल रही खबरों के बीच अब ये फाइनल हो गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही आज योगी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है, कई महीनों से कैबिनेट विस्तार की चल रही खबरों के बीच अब ये फाइनल हो गया है, चुनाव को देखते हुए राजभवन में शाम 7 बजे कैबिनेट विस्तार होगा। सात नेताओं का नाम लगभग फाइनल हो गया है, जबकि पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, जेपीएस राठौर के नाम को लेकर अभी रस्साकशी जारी है। बताते चलें कि यूपी में अधिकतम 60 मंत्री बन सकते हैं। वर्तमान में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 21 राज्यमंत्री हैं। 7 जगह खाली हैं।

कैबिनेट विस्तार को देखते हुए राजभवन में आज छुट्टी के दिन भी सभी अधिकारी और कर्मचारियों को बुलाया गया है, अब से थोड़ी देर बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से सीएम योगी आदित्यनाथ मुलाकात करेंगे। आपको बता दें आध्यात्म पर भरोसा करने वाली भारतीय जनता पार्टी अपना हर कार्य शुभ मुहूर्त में करती है, अभी पितृपक्ष चल रहा है ऐसे में अगर आज कैबिनेट का विस्तार होता है तो यह भी ऐतिहासिक होगा। गौर हो कि यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने भी पितृपक्ष में यूपी का दौरा कर चुनावी विगुल फूंका था।

जिन सम्भावित सात लोगों के नाम मंत्री पद के लिए फाइनल हैं वह सम्भावित सूची इस प्रकार है-जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल गंगवार ,इन 7 मंत्रियों को आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!