Friday, April 26, 2024
Homeदेशमोदी कैबिनेट में शामिल होंगे पशुपति! अमित शाह ने की पारस से...

मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे पशुपति! अमित शाह ने की पारस से बात, केन्द्र में मंत्री बनने की चर्चा तेज

-

नई दिल्ली । लोजपा संसदीय दल के नेता पशुपति कुमार पारस से सोमवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टेलीफोन पर बातचीत की। उसके बाद राजनीतिक हलकों में उनके केन्द्रीय मंत्री बनने की चर्चा तेज हो गयी है। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल का सात जुलाई को विस्तार हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो पारस उसी दिन केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल हो सकते है। 

केन्द्रीय गृहमंत्री से बातचीत को लेकर पूछे गये सवाल पर पारस ने अमित शाह से बात की पुष्टि तो की लेकिन कहा कि इस बातचीत में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। उनके अनुसार अमित शाह ने उनसे रामविलास पासवान की जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए बात की थी। उन्होंने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी। 

इसी सप्ताह हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार, सिंधिया-मोदी-सोनोवाल जैसे नामों की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मंत्रिपरिषद का इस सप्ताह विस्तार कर सकते हैं। भाजपा के शीर्ष स्तर पर इसकी कवायद जारी है। विस्तार में लगभग डेढ़ दर्जन नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है। पहले से ही अतिरिक्त प्रभार और इससे ज्यादा मंत्रालय संभाल रहे कई मंत्रियों का बोझ भी कम किया जा सकता है। फेरबदल में आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

गौरतलब है कि मोदी सरकार बनी थी तो कुल 57 मंत्री बनाए गए थे। इनमें 24 कैबिनेट, नौ स्वतंत्र प्रभार तथा 24 राज्यमंत्री शामिल थे। हालांकि इनमें से कई मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालय हैं। शिवसेना एवं अकाली दल के अलग होने और रामविलास पासवान के निधन के बाद कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 21 रह गई। है। एक राज्यमंत्री का भी निधन हुआ। इस प्रकार अभी कुल 53 मंत्री ही हैं जबकि संविधान के अनुसार मंत्रियों की संख्या 79 तक हो सकती है। बीते एक साल से करोना के चलते मंत्रिमंडल विस्तार की स्थितियां नहीं बन पाई थी, लेकिन अब टीम को बढ़ाने की तैयारी है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!