Thursday, April 18, 2024
Homeराशिफलमेष राशि के जातकों को कामकाज में जल्दीबाजी करने से बचना होगा...

मेष राशि के जातकों को कामकाज में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है

-

प्रशान्त भारद्वाज

मेष राशि –
आज का दिन पहले की अपेक्षा ठीक नजर आ रहा है। कामकाज में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घरेलू जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है। आचार्य पं प्रशांत भारद्वाज के अनुसार आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। अचानक आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। खास लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे।

वृषभ राशि –
आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। सुख के साधन जुटाने में आप सफल रहेंगे। भूमि भवन से संबंधित योजना सफल होगी। बड़े सौदे से बड़ा लाभ मिल सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन राशि –
मिथुन राशि वाले लोगों को कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आचार्य पं प्रशांत भारद्वाज के अनुसार व्यापार के सिलसिले में आप किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेम संबंधित मामलों में आपको सकारात्मक रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि –
कर्क राशि वाले लोगों का समय स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर नजर आ रहा है। सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। आचार्य पं प्रशांत भारद्वाज के अनुसार पैसों के लेन-देन में काफी सतर्क रहना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। व्यापार में भागीदारों से कहासुनी हो सकती है। आमदनी बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि –
सिंह राशि वाले लोगों की शादीशुदा जिंदगी बहुत ही अच्छी रहेगी। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। मानसिक चिंता कम होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। खास लोगों के मार्गदर्शन से आपको कामकाज में अच्छा लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। लाभ के कई अवसर सामने आ सकते हैं इसलिए उनका फायदा उठाना चाहिए।

कन्या राशि –
अपने नई योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है।

तुला राशि –
तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। घर के छोटे सदस्यों से संबंधित चिंता रहेगी। किसी भी यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। आचार्य पं प्रशांत भारद्वाज के अनुसार कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर कीजिए। जल्दीबाजी में कोई भी कदम उठाना ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि वाले लोगों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। कुसंगति से बचे। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी मत लीजिए। आपको अपने कार्यों पर ध्यान देना होगा। कुछ बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार ठीक चलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि –
धनु राशि वालो को अचानक लाभ मिलने की उम्मीद है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

मकर राशि –
आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।नए काम करने का मन बना सकते हैं। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में चैन रहेगा। कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा।

कुंभ राशि –
कुंभ राशि वाले लोगों द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। आचार्य पं प्रशांत भारद्वाज के अनुसार आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी करने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि –
मीन राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही मत कीजिए। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। शारीरिक थकान महसूस होगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कामकाज में मन नहीं लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। पैसों का लेनदेन ना करें।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!