Wednesday, April 24, 2024
Homeराशिफलबृषभ राशि के जातक नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से...

बृषभ राशि के जातक नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव

-

प्रशान्त भारद्वाज

मेष : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।

बृषभ : नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा ह्येने से व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन साथीत के स्वास्थ्यके प्रति सतर्क रहें।

मिथुन : समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां २ दूर होंगी। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।

कर्क : पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार के आसार है। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। रोजगार में लाभ के नये अवसा मिलेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।

सिंह : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी 5 स्थिति मन को निराश करेगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। भौतिक सुखसाधनों की लालसा बढ़ेगी।

कन्या : भविष्य की चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

तुला : भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्टप्रद वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिकः पुरानीघटनाओं के स्मरण से मन को कप्ट संभव। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी।

धनु : मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षाप्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। योजनाओं के फलीभूत ह्येने से मन प्रसन्न होगा।

मकर : संवेदनाील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

कुंभ : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।

मीन : अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में लापरवाही न करें। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयत्न करें।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!