Thursday, April 25, 2024
Homeराशिफलबुध का मिथुन राशि में होगा प्रवेश, जानिए किन 4 राशि वालों...

बुध का मिथुन राशि में होगा प्रवेश, जानिए किन 4 राशि वालों की बढ़ सकती है इनकम

-

आज बुध मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जहां पहले से ही सूर्य भी मौजूद हैं। इन दोनों ग्रहों की युति 4 राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार साबित हो सकती है।

बुध ग्रह सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह है। मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि और मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र के स्वामी हैं। हिन्दू ज्योतिष अनुसार इस ग्रह को बुद्धि, संवाद, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। 7 जुलाई को बुध मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जहां पहले से ही सूर्य भी मौजूद हैं। इन दोनों ग्रहों की युति 4 राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार साबित हो सकती है।

मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काफी शुभ दिखाई दे रहा है। इनकम में बढ़ोतरी के जबरदस्त आसार है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। निवेश करना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। नौकरी हो या बिजनेस दोनों में तरक्की के प्रबल आसार है। किसी दोस्त की सहायता से कोई जरूरी काम बन सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। दान-पुण्य के कार्यों में भी धन खर्च कर सकते हैं।

तुला: आपके लिए भी बुध का गोचर शानदार साबित होगा। करियर में तरक्की मिलेगी। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। संपत्ति के मामले में लाभ मिल सकता है। यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। धैर्य से काम लेंगे तो सफलता मिल सकती है। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। 

वृश्चिक: इस राशि वाले इस दौरान हर काम सोच समझकर करें। आप किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। अच्छी नौकरी मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। लव लाइफ के लिए भी समय शानदार साबित हो सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!