Wednesday, April 24, 2024
Homeराजनीतिबी सागर बने बीएसपी के मिर्जापुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी

बी सागर बने बीएसपी के मिर्जापुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी

-

सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बी. सागर को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहन कुमारी मायावती द्वारा पुनः एक बार मिर्जापुर मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाये जाने पर बसपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज पार्टी के प्रति निष्ठा व लगन से पार्टी की विचारधारा व रिति नीति के अनुरूप कार्य करने तथा मृदुभाषी स्वभाव के चलते सर्व समाज मे अपनी अलग पहचान रखने वाले कार्यकर्ता के रूप में अलग ख्याति बना चुके बी सागर को मिर्जापुर मंडल का पुनः सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया है।

बी सागर इससे पहले सोनभद्र के जिलाध्यक्ष, मंडल कोआर्डिनेटर ,मुख्य सेक्टर प्रभारी व जोनल इंचार्ज के पद पर रहकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर चुके हैं। पुनः उन्हें मिर्जापुर मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी नियुक्त करने के लिए उन्होंने पार्टी प्रमुख बहन मायावती का आभार व्यक्त किया और कहा कि बहन जी ने जिस भरोसे पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी है उस पर अपने पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के सकारत्मक सहयोग से खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में मिर्जापुर ,भदोही व सोनभद्र के सर्व समाज के कार्यकर्ताओ को साथ लेकर पुनः सरकार बना कर बहन जी को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प  लिया।

 शुभकामना देने वालो में सोनभद्र ,मिर्जापुर व भदोही के कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सत्यनारायण  जैसल ,सुभाष खरवार, निशांत कुशवाहा, इंद्रदेव सिंह, रामचंद्र रत्ना, कमलेश गोंड जिलाध्यक्ष सोनभद्र, अविनाश शुक्ला,रमेश सिंह पटेल,सुदीप, देवीशरण भारती, अमन मौर्या, बलवंत कुमार रंगीला, सलीम कुरैशी, पंकज पटेल,विरजन पनिका,बाबूलाल पनिका,उमेश सागर ,अशोक सागर,आदि लोग शामिल रहे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!