Friday, April 26, 2024
Homeराशिफलजुलाई में होगा ग्रहों के सेनापति का राशि परिवर्तन, जानें सभी राशियों...

जुलाई में होगा ग्रहों के सेनापति का राशि परिवर्तन, जानें सभी राशियों पर प्रभाव

-

प्रशान्त भारद्वाज

ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल 20 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 6 सितंबर, 2021 तक मंगल इसी राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

मेष राशि

स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस समय वाहन न चलाएं। अगर जरूरी हो तो विशेष सावधानी बरतें।
दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धन- लाभ हो सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ लोगों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ कहा जा सकता है।

वृष राशि

पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें।
लेन- देन के लिए समय शुभ है।
वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।

मिथुन राशि

कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
भाग्य का साथ मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

कर्क राशि

वाद- विवाद से दूर रहें।
क्रोध न करें। गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं।
कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होगी।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
सेहत का विशेष ध्यान रखें।
दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

तुला राशि

कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
निवेश करने के लिए समय शुभ है।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
धन- खर्च बढ़ सकता है।
प्रेम जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विवाह के योग बन रहे हैं।
वाद- विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
मान- सम्मान मिलेगा।
कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भी भरोसा करने से बचें।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि

आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि

इस समय लेन-देन न करें।
निवेश के लिए समय शुभ नहीं है।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वाद- विवाद से दूर रहें।
इस समय किसी पर भी भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।

कुंभ राशि

व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
धन- लाभ होगा।
परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे।
दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
इस समय धैर्य से काम लें।
आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!