Friday, April 19, 2024
Homeदेशगुरुवार सुबह 10:30 बजे होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार: सूत्र

गुरुवार सुबह 10:30 बजे होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार: सूत्र

-

नई दिल्ली । मोदी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर आ रही है सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि गुरुवार सुबह 10:30 बजे मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में दोबारा चुनाव जीतने के बाद 57 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। वर्तमान में उनके कैबिनेट में 53 मंत्री बचे हुए हैं। कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे थे।

आपको बता दें कि सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल के नए चेहरों की सूची तैयार कर ली गई है। इसके अलावा कई मंत्रियों के मंत्रालयों में बदलाव किए जाएंगे तो वही कई नेताओं को संगठन में भेजा जा सकता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनेवाल, नारायण राणे जैसे नेताओं को दिल्ली बुला लिया गया है जबकि अनुप्रिया ,पारस और जनता दल यूनाइटेड के कुछ सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है ।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!