Friday, March 29, 2024
Homeराजनीतिकाशी क्षेत्र महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनीं कुसुम शर्मा

काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनीं कुसुम शर्मा

-

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की । जनपद सोनभद्र की कुसुम शर्मा को उपाध्यक्ष तथा इशिका पाण्डेय , निशा रावत व अंशू अग्रहरी को सदस्य बनाया गया है।जनपद सोनभद्र से चार महिला नेत्रियों को क्षेत्रीय टीम में जगह मिलने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा ।

इसके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष ने 29 पदाधिकारियों की घोषणा की।सभी पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभार प्रकट किया। नवनियुक्त काशी क्षेत्र महिला मोर्चा टीम में स्थान पाकर हम महिलाओं को गौरव की अनुभूति हों रही है ऐसा कहना था नियुक्ति पाई महिला नेत्रियोँ का। नव नियुक्त महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी लगन व उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन होगा ।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!