Wednesday, April 24, 2024
Homeब्रेकिंगकनपटी पर सटाकर गोली मार की गई हत्या,पुलिस जांच में जुटी

कनपटी पर सटाकर गोली मार की गई हत्या,पुलिस जांच में जुटी

-

चोपन ।सोनभद्र। थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निवासी एक युवक की आज सुबह मिली लाश के बारे में नई जानकारी सामने आई है।मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति की मौत कनपटी के पास गोली लगने से हुई बताई जा रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे तमंचा सटाकर गोली मारकर बाद में शव गांव के मुख्य मार्ग स्थित वर्दिया तिराहे के पास खेत में फेंक दिया गया। सुबह जब लोगों की नजर खेत की तरफ गई तो लाश पड़ी देख अवाक रह गए। नजदीक जाकर देखा तो गोली मारी गई थी। खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने लोगों से जरूरी जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

उधर, एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया। परिवार के लोगों और वहां मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर हत्या के संबंध में जरूरी जानकारी हासिल की जा रही है। एसपी की तरफ से टीम गठित कर चोपन पुलिस के साथ ही मातहतों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक मृतक सिंदुरिया गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय (46) पुत्र स्व. संखू पांडेय एक सामान्य किसान थे। उनकी शादी मऊ निवासी तथा चोपन में रेलवे की नौकरी करने वाले व्यक्ति की पुत्री शिवकुमारी से हुई थी। लगभग 10 साल से दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। विवाह के बाद से सुरेंद्र अपने गांव में स्थित पुश्तैनी मकान में अकेले रहते थे। जबकि पत्नी शिवकुमारी उनके दो बच्चों के साथ चोपन बैरियर स्थित उनके मकान में रह रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार की शाम तक वह गांव में देखे गए। वही उनके पुश्तैनी मकान में किराए पर रह रहे छात्रों ने पुलिस को बताया कि रात आठ बजे के करीब उनसे दो लोग मिलने आए थे उसके बाद सुरेंद्र के मोबाइल पर किसी का फोन आया और उसके कुछ देर बाद वह बाइक से कहीं चले गए। परन्तु वह फिर रात में लौट कर वापस नहीं आए।

घटनास्थल का मौके से निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्दिया तिराहे के पास मिले सुरेंद्र के शव पर गन शाट के निशान पाए गए हैं। मौके पर जो भी साक्ष्य मिले हैं उसे परीक्षण के लिए एकत्रित कर लिया गया है। अभी तक की जांच में पारिवारिक विवाद के अलावा उनसे जुड़ा कोई अन्य मामला सामने नहीं आया है। सुरेंद्र गांव में अकेले रहते थे। पत्नी उनकी चोपन स्थित मकान पर रहती हैं। हर दृष्टि से मामले की जांच करवाई जा रही है। साथ ही इसके जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!