Thursday, March 28, 2024
Homeब्रेकिंगउत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज और हरक...

उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत ने ली मंत्री पद की शपथ

-


उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत ने ली मंत्री पद की शपथ

उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी ने पद की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाई। बता दें कि राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आया। बता दें कि सतपाल महाराज जैसे धाकड़ नेताओं से अलग हटकर भाजपा ने युवा नेता पुष्कर सिंह धामी पर दांव खेला। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद और गोपनियता की शपथ ली।

राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत भाजपा की प्रदेश इकाई के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस समारोह में पुष्कर सिंह धामी के बाद सतपाल महाराज, ने शपथ ली। अन्य मंत्रियों में डॉ. हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद, अरविंद पाण्डेय, गणेश जोशी और धनसिंह रावत शामिल हैं। धामी मंत्रिमंडल में रेखा आर्य, धनसिंह रावत और यतीश्वरानंद का कद बढ़ाया गया है। पिछले मंत्रिमंडल में ये तीनों राज्य मंत्री थे।

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले पुष्कर सिंह धामी ने तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, भुवन चंद खडूरी समेत कई नेताओं से मुलाकात की। गौरतलब है कि उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा ने युवाओं का मुद्दा उठाने वाले पुष्कर सिंह धामी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन खबरें यह भी आईं कि पार्टी के इस दांव से कुछ नेता नाराज हैं। 

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!