Friday, April 19, 2024
Homeदेशअखिलेश यादव पर भारी पड़ा प्रियंका का दांव , सपा की रितु...

अखिलेश यादव पर भारी पड़ा प्रियंका का दांव , सपा की रितु सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

-

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान लखीमपुर में समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार रहीं रितु सिंह, प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गईं. बता दें कि नामांकन करने जाते समय रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता यादव के साथ छेड़छाड़ हुई थी, यह मामला सुर्खियों में छाया था.

लखनऊ । समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले एक-दूसरे के नेताओं को तोड़ने की होड़ लगी है. जहां, अखिलेश लगातार कांग्रेस पार्टी के नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल कर रहे थे. ऐसे में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी के एक दांव ने अखिलेश को चित कर दिया.

सपा की रितु सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

सपा की रितु सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

लखीमपुर में पंचायत चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार रहीं रितु सिंह ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में साइकिल की सवारी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया. प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यालय पर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई.

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इससे प्रियंका की करिश्माई नेतृत्व का उदाहरण बताया है. रितु सिंह के कांग्रेस की सदस्यता लेते ही समाजवादी पार्टी में खलबली मच गई.

अखिलेश पर भारी पड़ा प्रियंका का दांव

अखिलेश पर भारी पड़ा प्रियंका का दांव

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रितु सिंह लखीमपुर के पसगवां ब्लॉक से सपा ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार थीं. चुनाव से पहले नामांकन करने जा रहीं रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता यादव के साथ ब्लॉक परिसर में छेड़छाड़ हुई थी.

आरोप लगे कि भाजपा नेताओं ने साड़ी खींचने की कोशिश की. यह मामला तूल पकड़ा तो कांग्रेस भी इसे भुनाने में पीछे नहीं रही. 16 से 18 जुलाई तक प्रियंका गांधी लखनऊ के दौरे पर थीं. इसी बीच प्रियंका गांधी अचानाक रितु सिंह से मिलने उनके घर पहुंच गई थीं. उस समय कांग्रेस पार्टी में ही चर्चा का विषय बना कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के घर जाना कांग्रेस के लिए भला कैसे फायदे का सौदा हो सकता है.

प्रियंका ने उस समय रितु सिंह के जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया तो अब रितु सिंह ने सपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया. रितु सिंह को प्रियंका गांधी ने लखनऊ पार्टी कार्यालय पर बाकायदा पार्टी की सदस्यता दिलाई. सूत्र बताते हैं कि जब यह खबर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को मिली तो उन्होंने लखीमपुर के जिला अध्यक्ष को फोन पर क्लास भी ली.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी प्रियंका के इस कदम को उनके करिश्माई नेतृत्व का उदाहरण बताते हैं. उनका कहना है कि रितु सिंह के साथ जो हुआ वह उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश ने देखा. उनका अपमान किया गया. चुनाव आयोग ने भी कोई ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लोग कांग्रेस के साथ लोग जुड़ना चाह रहे हैं.

उसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहीं रितु सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली है. प्रियंका गांधी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ा है. उनके इस कदम से यह भी साफ हो गया कि कांग्रेस किसी व्यक्ति या दल में विश्वास नहीं करती सबको साथ लेकर चलने का प्रयास है.

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!