Friday, March 29, 2024
Homeदेशहिन्दू समाज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

हिन्दू समाज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

-

लखनऊ । हिन्दू समाज पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष एवम मंडल के कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय तिवारी एवम प्रदेश अध्यक्ष अजय सिन्हा और प्रदेश महा सचिव ने शिरकत किया। आज की इस बैठक में कई नए हिंदूवादी चेहरों ने पार्टी जॉइन की उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिन्दू समाज पार्टी का लगातार जनाधार बढ़ रहा है।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय तिवारी एवम प्रदेश अध्यक्ष अजय सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार कर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की चुनाव रणनीति को लेकर काफी गहन चर्चा की। पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटो पर चुनाव लड़ने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है।आज की मीटिंग में प्रदेश सगठन मंत्री पंकज श्रीवास्तव , प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, अजय दुवेदी, एवम सभी जिला अध्यक्ष एवम मंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मौजूद रहे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!