Thursday, April 25, 2024
Homeब्रेकिंगमोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में 43 मंत्रियों ने ली शपथ

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में 43 मंत्रियों ने ली शपथ

-

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिपरिषद में फेरबदल से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी, पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो आदि ने इस्तीफा दिया है।

नई दिल्ली । बहुप्रतीक्षित मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत आज शाम 6:00 बजे राष्ट्रपति भवन में मोदी कैबिनेट के लिए 43 मंत्रियों ने शपथ ली । कई दौर की बैठकों के बाद इन नामों को तय किया गया है।

मोदी मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति पारस, भूपेंद्र यादव, नारायण राणे, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अनुराग ठाकुर भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।  नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, विरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैश्नव, पशुपति पारस, किरण रिजीजू, राज कुमार सिंह, हरदीप पुरी, मनसुख मंडाविया, भपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर को कैबिनेट मंत्री।

पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्य पाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करणडालजे, भानू प्रताप सिंह वर्मा, दर्शन विक्रम, मीनाक्षी लेखी, अनुपपूर्णा देवी, ए नारायणसामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवसिंह चौहान, भगवंथ खूबा, कपिल पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत कराद, राज कुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, विशेश्वर टूडू, शांतुन ठाकुर, मुंजापारा महेंद्र भाई, जॉन बराला, एल मुर्गुन , निशित प्रमाणिक को राज्यमंत्री बनाया गया है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!