Friday, March 29, 2024
Homeराशिफलमेष राशि के वे जातक जो राजनीति के क्षेत्र से जुड़े...

मेष राशि के वे जातक जो राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए है ऐसे लोगों को सफलता हासिल होगी।

-

आचार्य प्रशांत भारद्वाज

मेष राशि – आज भाग्य पूरा साथ देगा। धन प्राप्ति के योग हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। ज्योतिषाचार्य प्रशांत भारद्वाज के अनुसार आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे।

वृषभ राशि / वृष राशि – आज का दिन विशेष में रहने वाला है। आर्थिक क्षेत्र में सफलता की तरफ आगे बढ़ेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। ज्योतिषाचार्य प्रशांत भारद्वाज के अनुसार घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की उम्मीद है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि – आज का दिन थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई महसूस कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखना होगा। ज्योतिषाचार्य प्रशांत भारद्वाज के अनुसार अचानक व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में आपको खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क राशि – कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी बेचैन रहेगा। ज्योतिषाचार्य प्रशांत भारद्वाज के अनुसार परिवार वाले कठिन परिस्थितियों में आपके साथ खड़े नजर आएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा।

सिंह राशि – सिंह राशि वाले लोग अपने रुके हुए कामकाज पूरे कर सकते हैं। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। ज्योतिषाचार्य प्रशांत भारद्वाज के अनुसार नौकरी पेशा वाले लोगों की तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

कन्या राशि – अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में कोई नई योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फल मिलेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति के कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कामकाज का मन मुताबिक रिजल्ट देखने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि – आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपके ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वाले लोगों की किस्मत पूरा साथ देगी। भाग्य के सहारे आपके काम पूरे होते चले जाएंगे। आज आपका दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

धनु राशि – आज का दिन धन के मामले में बहुत ही विशेष फलदाई रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार में बनाई गई नई योजना का लाभ मिल सकता है। हर कार्य में गति प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं।

मकर राशि – आज कोई कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बहसबाजी होने की संभावना नजर आ रही है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा। संतान की तरफ से शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि – अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं है, मौसम परिवर्तन होने के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रशांत भारद्वाज के अनुसार आप बेवजह का मानसिक तनाव मत लीजिए। जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धन सुचना मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन खुश होगा।

मीन राशि – आज मन किसी वजह से अशांत रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रशांत भारद्वाज के अनुसार नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। रुके हुए कामों पर थोड़ा ध्यान दीजिए, अगर आप कोशिश करेंगे तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। वाहन संभलकर कर चलाये।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!