Friday, April 19, 2024
Homeव्यापारमां दुर्गा आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह का हुआ गठन

मां दुर्गा आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह का हुआ गठन

-

स्वयं रोजगार कर महिलाएं बन सकती हैं आत्मनिर्भर-सबनम

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रविवार को घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत ढुटेर में मां दुर्गा आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष – कुसुम कुमारी, कोषाध्यक्ष- प्रमिला, सचिव आशा देवी के अलावा प्रेमलता, सुनीता , पुष्पावती देवी, पुनम, केवला, मंजू देवी व सफीद्दून सदस्य बनाई गईं।

बैठक का सुभाराम्भ “इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना।” इसके अतिरिक्त बैठक गीत गनवई से गुलजार रहा। अंत में दुध्दी से आयीं जनपद की बीकेआई सीआरपी सबनम ने समुह की महिलाओं को सुझाव दिया कि बचत, कर्ज वापसी, लेखा-जोखा, पुस्तक का रख-रखाव नियमित करें।

इसके साथ ही साप्ताहिक बैठक कर इस पर चर्चा भी करें। उन्होंने कहा कि समुह की महिलाएं स्वयं रोजगार का सृजन कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस मौके पर एसएमसीआरपी रबिना व मुन्नी देवी सहित गांव की तमाम महिलाएं आदि मौजूद रहीं।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!