Friday, March 29, 2024
Homeदेशमंत्रियों को सौंपे गए विभाग, मांडविया को स्वास्थ्य, रिजिजू को कानून

मंत्रियों को सौंपे गए विभाग, मांडविया को स्वास्थ्य, रिजिजू को कानून

-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय मिला, अमित शाह- गृह और सहकारिता मंत्रालय, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय, निर्मला सीतारमण वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री होंगी।

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद में बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार में शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों में 30 लोकसभा और 11 राज्यसभा के सदस्य हैं। जिसके बाद कैबिनेट विस्तार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय मिला, अमित शाह- गृह और सहकारिता मंत्रालय, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय, निर्मला सीतारमण वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री होंगी।

किसको कौन सा विभाग

स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय को जोड़ा जाएगा। शहरी विकास, आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम के साथ जोड़ा जाएगा, हरदीप सिंह पुरी को ये मंत्रालय मिला।

किरण रिजिजू को कानून मंत्रालय सौंपा गया।

अनुराग ठाकुर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ युवा मामलों का जिम्मा संभालेंगे।

मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे।

अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री के साथ आईटी और संचार मंत्री होंगे।

भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्रालय का प्रभार दिया गया है, गिरिराज सिंह विकास मंत्री बनाए गए हैं। 

हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया, साथ ही शहरी विकास मंत्री भी बने रहेंगे। 

स्‍मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री होंगी और स्‍वच्‍छ भारत मिशन भी देखेंगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।

पीयूष गोयल कपड़ा मंत्रालय और उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा वाणिज्य मंत्रालय देखेंगे।

मीनाक्षी लेखी को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया है।  

धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला।

सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्रालय का कार्यभार मिला।

राज कुमार सिंह को ऊर्जा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा मिला।

पशुपति कुमार पारस खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बने।

आरसीपी सिंह को स्टील मंत्रालय मिला है।

जी किशन रेड्डी पर्यटन, संस्कृति मंत्रालय दिया गया।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!