Tuesday, April 16, 2024
Homeराज्यभाजपा के कई नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुसलमानों से कराई,...

भाजपा के कई नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुसलमानों से कराई, डीएनए तो मिलेगा ही- राजभर

-

वाराणसी । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर निशाना साधा है। वाराणसी मे वन विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार 2022 में बनी तो अगले 5 साल में 5 सीएम और 20 डिप्टी सीएम बनाएंगे। जो अलग-अलग जातियों का होगा। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत के सभी भारतीयों का डीएनए एक ही वाले बयान पर भी उन्होंने बात की।

आरएसएस प्रमुख के बयान के बारे में राजभर ने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुसलमानों से की है। ऐसे में हिंदू और मुसलमान का डीएनए मिलेगा। राजभर ने कहा कि 45 प्रतिशत आबादी पिछड़े वर्ग की है। 22 प्रतिशत मुस्लिम वर्ग है। इसके पूर्व शिवपुर अजगरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने एकजुटता का आह्वान किया।

संघ प्रमुख ने क्या कहा था?
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों। उन्होंने लिंचिंग को लेकर कहा कि इसमें शामिल लोग हिंदुत्व के खिलाफ हैं और लोकतंत्र में हिंदुओं या मुसलमानों का प्रभुत्व नहीं हो सकता है। हिंदू-मुस्लिम एकता भ्रामक है क्योंकि वे अलग नहीं बल्कि एक हैं। उन्होंने कहा था कि पूजा करने के तरीके को लेकर लोगों के बीच अंतर नहीं किया जा सकता। कुछ काम ऐसे हैं, जो राजनीति नहीं कर सकती। राजनीति लोगों को एकजुट नहीं कर सकती।

भागीदारी मोर्चा की सरकार बनी तो बनाएंगे पांच सीएम
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह करें तो रासलीला और हम करें तो कैरेक्टर ढीला। बसपा और भाजपा छह-छह महीने की सरकार पहले चला चुकी हैं। आंध्र प्रदेश, बिहार में यह प्रयोग कर चुके हैं। यूपी में उत्तराखंड से व्यक्ति को लाकर सीएम बना दिया गया। यहां भी दो डिप्टी सीएम बनाएं हैं। यदि बीजेपी ऐसा कर सकती है तो भागीदारी मोर्चा की सरकार बनने पर पांच अलग-अलग जातियों के मुख्यमंत्री हर साल बनाएंगे।

यूपी पंचायत चुनाव के रिजल्ट पर कहा कि जब सपा की सरकार थी तो उन्होंने भी 68 जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए थे और 300 पार सीटों का वादा किया था। लेकिन वह 48 सीट पर आ गए। ठीक वही हाल भाजपा का आगामी विधानसभा में होने वाला है। वह भी 48 सीट पर आ जाएंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि देश के सभी नेताओं आईएएस अधिकारियों का नारको टेस्ट होना चाहिए। सबसे पहले मेरा नारको टेस्ट कराया जाए। यदि सभी का नारको टेस्ट हो गया तो देश फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगी।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!