Friday, March 29, 2024
Homeधर्मबागपत में स्वर्गीय मितलेश सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

बागपत में स्वर्गीय मितलेश सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

-

  • राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत
  • हर किसी ने स्वर्गीय मितलेश सिंह के शानदार व्यक्तित्व और उनके धार्मिक व सामाजिक कार्यो की जमकर प्रशंसा की

बागपत, उत्तर प्रदेश से विवेक जैन

प्रसिद्ध समाजसेवी और बागपत की पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय मितलेश सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जनपद बागपत के बड़ौत शहर में विभिन्न जनपदों से आये हजारों लोगों ने उनको विनम्र श्रद्धॉंजलि अर्पित की।

कुरूक्षेत्र से आये वैदिक विद्धान संजीव आर्य व धर्मवीर आर्य शबगा ने वैदिक मंत्रो द्वारा पुण्यतिथि पर आयोजित पूजन कार्य को सम्पन्न कराया। स्वर्गीय मितलेश सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़े जनसैलाब को देखकर उनके शानदार व्यक्तित्व और समाज के हित में किये गये उनके कार्यो का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। श्रद्धॉंजलि सभा में विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। बागपत के सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाक्टर सत्यपाल सिंह सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पूर्व और वर्तमान विधायकों ने स्वर्गीय मितलेश सिंह को एक आदर्श नारी बताते हुए सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

स्वर्गीय मितलेश सिंह के पति और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व प्रसिद्ध समाजसेवी चौधरी साहब सिंह ने श्रद्धॉंजलि सभा में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ौत विधायक कृष्णपाल मलिक, छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक डाक्टर अजय तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एड़वोकेट विजयपाल सिंह तोमर, प्रसिद्ध समाजसेवी भारत गौरव, गन्ना विकास समिति बागपत के चैयरमेन कृष्णपाल सिंह, पेट्रोलियम एसोसिएशन के मंड़ल अध्यक्ष संजीव यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयकरण सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, डाक्टर अमित चौधरी, डाक्टर अम्बिका चौधरी, शीलावती, सुनीता, ओमपाल सिंह, सुशीला, कृष्णपाल सिंह, विमलेश, सरोज, सरबीर सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित पत्रकार विपुल जैन, राष्ट्रीय लोकदल के नेता नीरज पंड़ित, भाजपा नेता देवेन्द्र प्रमुख धिटौरा, राष्ट्रीय लोकदल के नेता अमित जैन, हमीदाबाद गांव के प्रधान व समाजसेवी सन्नी चौधरी, युवा समाजसेवी दीपक गुप्ता भजनलाल पेट्रोल पम्प वाले, प्रसिद्ध समाजसेवी मास्टर राकेश मोहन गर्ग सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!