Tuesday, April 23, 2024
Homeराजनीतिनिर्विरोध निर्वाचित होने पर अपनादल के दोनों प्रमूखों का हुआ भव्य स्वागत

निर्विरोध निर्वाचित होने पर अपनादल के दोनों प्रमूखों का हुआ भव्य स्वागत

-

सोनभद्र। विकास खण्ड म्योरपुर से मानसिंह गौड़ व बभनी से बेबी सिंह के प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर आज अपनादल के जिलाकार्यालय पर अपनादल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल की अध्यक्षता में अपनादल कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

उक्त अवसर पर अपनादल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह,नवनीत सिंह, जिलापंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा,के डी सिंह, अमित सिंह पटेल,विजय पटेल, विवेक कुमार पांडेय(प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच)आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

उक्त अवसर पर अपनादल अध्यक्ष ने कहा कि आज अपनादल के लिए बड़ा ही गर्व का दिन है क्योंकि आज हमारे दो कार्यकर्ता ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जिससे हमारे कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!