Friday, March 29, 2024
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्रनगवां से आलोक व कोन से रूबी को मिली जीत, करमा से...

नगवां से आलोक व कोन से रूबी को मिली जीत, करमा से सीमा कोल भी विजयी, भाजपा में जश्न

-

सोनभद्र। सोनभद्र के कुल 10 ब्लाकों में पांच पर निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात शेष बचे पांच ब्लाक प्रमुख पद हेतु आज ब्लाक हुए मतदान में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कांटे की टक्कर में नगवां में भाजपा के आलोक सिंह विजयी घोषित किए गए हैं।

यहाँ पर उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी सपा के प्रत्याशी को कुल 20मत प्राप्त हुआ जबकि भाजपा के आलोक सिंह 23 मत प्राप्त कर विजयी हुए जबकि एक मत अवैध घोषित किया गया।

वहीं करमा से भाजपा की प्रमुख पद की प्रत्याशी सीमा कोल सपा प्रत्याशी को हरा कर प्रथम प्रमुख बन इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। नव गठित कोंन ब्लाक में भी प्रथम प्रमुख बनने का गौरव भाजपा प्रत्याशी रूबी मिश्रा को हासिल हुआ है।

इन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा की चंद्रसेनी चतुर्वेदी को हरा विजय हासिल की।भाजपा के रूबी मिश्रा को कुल 40 मत प्राप्त हुए जबकि सपा उम्मीदवार को उम्मीद से भी कम केवल एक मत ही मिल सका। खबर लिखे जाने तक घोरावल व चोपन में मतगणना जारी है।फिलहाल आज की सफलता से भाजपा के खेमें मर खुशी का माहौल है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!