Saturday, April 20, 2024
Homeदेशट्विटर की कम नहीं हो रही मुश्किलें, पॉक्सो और IT एक्ट के...

ट्विटर की कम नहीं हो रही मुश्किलें, पॉक्सो और IT एक्ट के तहत दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

-

ट्विटर की कम नहीं हो रही मुश्किलें, पॉक्सो और IT एक्ट के तहत दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

ट्विटर के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज हुआ। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दर्ज किया है मामला। एनसीपीसीआर का कहना है कि ट्विटर पर लगातार बच्चों की अश्लील साम्रगी डाली जा रही थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस से शिकायत की गई थी। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मामला दर्ज किया है।

नई दिल्ली । ट्विटर को एक और झटका लग गया है। गाजियाबाद के बाद अब दिल्ली पुलिस ने भी ट्विटर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग यानी एनसीपीसीआर की शिकायत पर ट्विटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एनसीपीसीआर का कहना है कि ट्विटर पर लगातार बच्चों की अश्लील साम्रगी डाली जा रही थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस से शिकायत की गई थी। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मामला दर्ज किया है। ट्विटर पर बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को नहीं रोकने का आरोप है। 

गौरतलब है कि इससे पहले गाजियाबाद पुलिस ने 15 जून को ट्विटर इंक, ट्विटर कम्युनिकेशन्स इंडिया, समाचार पोर्टल द वायर, पत्रकारों मुहम्मद जुबैर और राणा अय्यूब के साथ ही कांग्रेस नेताओं सलमान निजामी, मसकूर उस्मानी, शमा मोहम्मद तथा लेखिका सबा नकवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन पर मारपीट का शिकार हुए बुजुर्ग व्यक्ति के वीडियो को सांप्रदायिक अशांति फैलाने के मकसद से प्रसारित करने के सिलसिले में मामला दर्ज किया था।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!