Saturday, April 20, 2024
Homeदेशगूगल और फेसबुक को संसदीय समिति का सख्त संदेश, करना होगा IT...

गूगल और फेसबुक को संसदीय समिति का सख्त संदेश, करना होगा IT नियमों का पालन

-

गूगल और फेसबुक को संसदीय समिति का सख्त संदेश, करना होगा IT नियमों का पालन

फेसबुक और गूगल के अधिकारियों ने सोशल मीडिया मंचों के दुरुपयोग के मुद्दे पर मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा। सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने फेसबुक और गूगल को नए आईटी नियमों और देश के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है।

नई दिल्ली । सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने गूगल और फेसबुक को समन भेजा था, जिसके बाद फेसबुक और गूगल इंडिया के प्रतिनिधि समिति के समक्ष पेश हुए। फेसबुक की ओर से शिवनाथ ठुकराल और नम्रता सिंह, जबकि गूगल इंडिया से अमन जैन और गीतांजलि दुग्गल शामिल हुईं। फेसबुक और गूगल के अधिकारियों ने सोशल मीडिया मंचों के दुरुपयोग के मुद्दे पर मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा। सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने फेसबुक और गूगल को नए आईटी नियमों और देश के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। 

 समिति में कौन-कौन?

शशि थरूर समिति के अध्यक्ष हैं, जिसमें 31 सदस्य शामिल हैं। इनमें 21 लोकसभा से और 10 राज्यसभा के सदस्य हैं। 

अब तक क्या हुआ?

सरकार ने नए आईटी नियमों को 25 फरवरी को नोटिफाई किया था। ये नियम 26 मई से लागू हो गए। ट्विटर ने अतिरिक्त समय समाप्त होने के बावजूद जरूरी अधिकारियों की नियुक्ति नहीं करने के चलते उससे सरकार के रिश्ते तल्ख हो गए। नए नियमों के तहत मिली विशेष सुरक्षा कंपनी से वापस ले ली गई थी। हालांकि गूगल, फेसबुक जैसी तमाम अन्य कंपनियों का सुरक्षा कवच बरकरार था। 

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!