डाला ।। अशोक चौधरी को समाजवादी युवजन सभा का जिला सचिव नामित किए जाने से स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त है। सपा कर्ताओं ने एक दुसरे का मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जिला सचिव चुने जाने के बाद अशोक चौधरी ने कहा कि आज देश व प्रदेश में छात्र,नौजवान, किसान,विरोधी सरकार बैठी है जो छात्रों नौजवानों का शोषण करती चली आ रही है ।आज वर्षों से बिद्यालय बन्द है। बच्चों का भविष्य अन्धकार में जा रहा है।
नौजवानों को कोई रोजगार नही है ,नौजवान लाचार व बेबस सड़क पर घूमने को मजबूर है वहीं दूसरी तरफ किसानों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। किसान को अपनी उपज को बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर किया जा रहा है ।अब प्रदेश में जनता पर हुए अत्याचार का बदला लेने का समय आ गया है ।आने वाले 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड कर हम समाजवादी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।